धमतरी , जून 2022/ कलेक्ट्रेट और आसपास के कार्यालयों में कार्यरत शिशुवती महिलाओं को अपने छोटे बच्चों की देखभाल और खान-पान के लिए अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खास तौर पर तब, जब माता-पिता दोनों घर से बाहर काम पर जाते हों और उनके बच्चे की घर में देखभाल के लिए कोई परिजन अथवा केयर टेकर नहीं हो। अगर बच्चा दुधमुंहा हो तो कामकाजी महिला और परेशान रहती है। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने कोरोना काल से कलेक्ट्रेट परिसर में बंद पड़े झूला घर को एक बार फिर शुरू करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए। विभाग द्वारा कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 34 में झूला घर सोमवार से फिर शुरू कर दिया गया है। बच्चों की देखभाल के लिए यहां सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक दो केयर टेकर की व्यवस्था की गई है। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि सोमवार से शुरू हुए इस झूलाघर को बेहतर प्रतिसाद मिलने लगा है। पहले दिन ही दो माताएं अपने बच्चों को झूलाघर लेकर आईं। गौरतलब है कि बच्चे यहां खिलौनों से खेलकर थक जाएं, तो उनके सोने के लिये दो बिस्तर भी उपलब्ध हैं। अब कलेक्ट्रेट तथा आसपास के कार्यालयों में काम करने वाली महिलाएं अपने बच्चों को यहां छोड़ निश्चिंत होकर अपने शासकीय दायित्व का निर्वहन कर पाएंगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों को ई-केवायसी एक्स कार्य निर्धारित समय सीमा तक पूरा करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव, 20 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों को ई-केवायसी एक्स कार्य निर्धारित समय-सीमा 30 सितम्बर 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए है।उल्लेखनीय है कि ई-केवायसी नहीं होने पर […]
जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं संचालित
दुर्ग, 24 जुलाई 2024/ sns/- छ.ग.मा.शि.मण्डल रायपुर द्वारा मुख्य/अवसर परीक्षा 2024, 23 जुलाई 2024 से 12 अगस्त 2024 तक आयोजित की जा रही है। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं संचालित है। जिनमें विकासखण्ड धमधा के शा.उ.मा.वि.बालक धमधा, कन्या धमधा, विकासखण्ड पाटन के सेजस कन्या पाटन, सेजेस पाटन, कन्या भिलाई-03, विकासखण्ड दुर्ग के आदर्श […]
डेंगू व अन्य जलजनित बीमारियों के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु चलाया सघन अभियान
दुर्ग, 06 सितम्बर 2023/ दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्र भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। 06 सितम्बर 2023 को कुल 03 नये प्रकरण डेंगू एलिजा पॉजिटिव के मिले, जिसमें से […]

