मुंगेली , जून 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह द्वारा बच्चों एवं युवाओं की नैसर्गिक प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला मुख्यालय स्थित मंडी प्रांगण में कला केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें कल 23 जून से 30 जून तक बच्चों एवं युवाओं को विभिन्न विधाओं जैसे चित्रकला, कत्थक, गायन, गिटार, तबला, की बोर्ड, मेेंहदी, डांस, हारमोनियम, पाक कला आदि में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी और कलेक्टर डॉ सिंह ने आज नवनिर्मित कला केंद्र पहुंचकर ड्राइंग एंड पेंटिंग कक्ष, डांस कक्ष, रिकॉर्डिंग रूम, वेस्टर्न एवं क्लासिकल म्यूजिक कक्ष का अवलोकन किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के युवाओं के नैसर्गिक प्रतिभाओं को निखारने हेतु कला केन्द्र की स्थापना की गई है। कला केंद्र ऐसे युवाओं के लिए है, जो पढ़ाई के अलावा कला के क्षेत्र में कुछ अच्छा करना चाहते हैं, उनके लिए यह कला केन्द्र बेहतर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कला केन्द्र के खुलने से बच्चों और युवाओं को उनके नैसर्गिक प्रतिभा को निखारने और अपनी प्रतिभा को आगे लाने के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। कला केन्द्र खुलने से बच्चों एवं युवाओं में काफी उत्साह है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम श्री अमित कुमार, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री नवीन भगत, श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे मौजूद थे।
संबंधित खबरें
सिवनी टार बांध जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग के लिए 1.46 करोड़ रूपए की स्वीकृति
रायपुर, मार्च 2022/ जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत सिवनी टार बांध जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 46 लाख 22 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इस टार बांध की जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग से […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की रायपुर 26 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर […]
फोरलेन निर्माण जल्द पूरा करने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिए निर्देश
धमतरी 28 अप्रैल 2022/ राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में फोरलेन का काम जल्द पूरा हो, इसी मंशा के साथ कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा जब से ज़िले की कमान संभाले हैं, लगातार इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। आज सुबह आठ बजे से एक बार फिर कलेक्टर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, निर्माण […]