मुंगेली , जून 2022// कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कल 12 जून लोरमी विकासखंड के वनांचल ग्राम अतरिया में चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीण महर सिंह ने अपनी स्वास्थ्यगत समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर डॉ सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को महर सिंह की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य जांच उपरांत कलेक्टर ने अपने हाथों से महर सिंह को आवश्यक दवाई प्रदान की। जिससे वे काफी खुश नजर आए और कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दशरथ सिंह राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
नई दिल्ली में जी कामेश्वर ने जीता एक रजत व एक कांस्य पदक
दुर्ग, 17 अप्रैल 2025/sns/- चौथी खेलो मास्टर्स नई दिल्ली में जी. कामेश्वर जिला दुर्ग ने छत्तीसगढ़ की ओर से 400 मीटर की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक एवं 100 मीटर की दौड़ में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया। जी. कामेश्वर वर्तमान में पुलिस विभाग जिला दुर्ग में कार्यरत […]
आम जनता राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत देने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर,
जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल, 2022 / कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा है कि वे भीषण गर्मी और लू से आम जनता को बचाव एवं राहत पहुंचाने समुचित पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था […]
निकाली गई विशाल तिरंगा रैली देश भक्ति के रंग में रंगा कामानार से केशलूर
जगदलपुर, 12 अगस्त 2025/sns/- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241वीं बटालियन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरूकता निर्मित करने सहित देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कामानार स्थित बटालियन मुख्यालय से शुरू होकर केशलूर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी […]