रायपुर, जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 जून को संत कबीर की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि संत कबीर साहेब का जीवन दर्शन हर युग में प्रासंगिक है। संत कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, सद्भावना और सामाजिक समानता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैले आडंबर और जात-पात का सख्त विरोध किया। अपने दोहों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर कठोर प्रहार किया और लोगों को सत्य, अहिंसा, दया, करूणा, परोपकार जैसे मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। छत्तीसगढ़ में भी संत कबीर के जीवनदर्शन का लोगों के जन-जीवन पर गहरा प्रभाव रहा है। श्री बघेल ने कहा है संत कबीर के उपदेश हमें हमेशा सही राह दिखाते रहेंगे।
संबंधित खबरें
नगर पंचायत भैरमगढ़ के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त
बीजापुर/ दिसंबर2021- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन2021के तहत जिले के नगर पंचायत भैरमगढ़ हेतु श्री जीआर देवांगन को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।निर्वाचन व्यय से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए व्यय प्रेक्षक श्री जीआर देवांगन के मोबाईल नंबर 94242-18962 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ […]
आशा क्लस्टर चंदखुरी जनपद पंचायत आरंग की बिहान टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ” मतदान फुगड़ी,मतदान खिचड़ी ” के साथ रैली व विशाल रंगोली से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
आशा क्लस्टर चंदखुरी जनपद पंचायत आरंग की बिहान टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ” मतदान फुगड़ी,मतदान खिचड़ी ” के साथ रैली व विशाल रंगोली से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
छायाचित्र प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक और जानकारियों से है भरपूर
बालोद जिले के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शनी देखने के बाद कहा रायपुर 31 मई 2022/राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान के साथ-साथ खरीफ की सभी फसलों, उद्यानिकी फसलों और वृक्षारोपण के लिए भी इनपुट सब्सिडी राज्य शासन द्वारा दी जा रही है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में भूमिहीन मजदूरों […]