महासमुंद , जून 2022/ भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव श्री आर.एस. अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद जिले को डिस्ट्रिक्ट स्किल डेवलपमेंट प्लानिंग के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस अवार्ड से नवाजा गया। इस दौरान कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह अवार्ड प्राप्त किया। कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री अशोक साहू ने बताया कि भारत शासन द्वारा संचालित संकल्प परियोजना अंतर्गत कुशल भारत सशक्त भारत जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-21 के बेस्ट प्लानिंग के लिए यह अवार्ड दिया गया। बतादें कि इस अवार्ड के लिए पूरे भारत मे अंडर 30 जिलों में छत्तीसगढ़ से केवल महासमुंद एवं दंतेवाड़ा जिले का नाम चयनित हुआ था। चयनित होने के उपरांत इन दोनों जिलों द्वारा प्रेजेंटेशन दिया गया जिसके उपरांत यह अवार्ड दिया गया।
संबंधित खबरें
अब मितानिनों को होगा ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे राशि का अंतरण
रायपुर, 11 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करने के साथ ही सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन […]
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत गरियाबंद जिला का चयन
रायपुर / दिसम्बर 2021 भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना(पी.एम.एफ.एम.ई) के अंतर्गत गरियाबंद जिले का चयन हुआ है। गरियाबंद जिले का चयन लघु वनोपजों के उत्पादन,संग्रहण और इनकी गुणवता को देखते हुए किया गया है। इस संबंध में आज गरियाबंद जिले के वन विभाग के ऑक्शन हॉल में आयोजित कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी श्री […]
कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव
रायपुर, जनवरी 2022/छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 17 लाख 59 हजार 182 किसानों से 71 लाख 36 हजार 355 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का […]