बलौदाबाजार, जून 2022/कोविड टीका करण को लेकर जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इस संबंध में पूर्व में कई बार विशेष टीकाकरण अभियान चलाए गए है। जिसके सकारात्मक परिणाम को देखते हुए कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर शनिवार 4 जून एवं रविवार 5 जून को दो दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान जिले में चलाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि जिले में इस कार्य हेतु कुल 234 सेशन साइट बनाए गए हैं। इसमे विकासखंड बलौदाबाजार 32, भाटापारा 28, पलारी 37, सिमगा 13, बिलाईगढ़ 39 एवं कसडोल में 85 सेशन साइट निर्मित किये गए हैं। दो दिन के इस विशेष टीकाकरण अभियान में कलेक्टर के निर्देश पर अंतर विभागीय समन्वय स्थापित करने हेतु राजस्व,पंचायत एवं ग्रामीण विकास ,शिक्षा,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। टीकाकरण को लेकर जिला कलेक्टर ने वेस्टेज ना होने की भी हिदायत सभी को दी है। यह टीकाकरण सुबह और शाम की दो पालियों में किया जाएगा। गौरतलब है की कोविड टीका करण को लेकर जिला प्रशासन प्रारंभ से ही अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं। जिस कारण जिले में लगभग 84 प्रतिशत कोविड टीकाकरण अब तक किया जा चुका है जिसे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के विशेष टीकाकरण अभियान सतत रूप से संपादित किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने किया बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण
अम्बिकापुर, 12 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त कृषि आदान सामाग्री जैसे बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा सघन अभियान चलाते हुये जिले के निजी प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण किया जा रही है। संचालनालय कृषि रायपुर […]
मात्रात्मक त्रुटि दूर कर आपको अपनी जनजातीय पहचान मिली, आपके धैर्य और साहस के साथ
हमारे प्रयासों से सुरक्षित हुए आपके अधिकार : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मात्रात्मक त्रुटि में सुधार से 12 समुदाय अनुसूचित जनजाति में शामिल, इससे इन्हें मिल रही सरकारी नौकरी, गद्गद् समुदायों ने गजमाला से किया मुख्यमंत्री का स्वागत मालखरौदा अब होगा नगर पंचायत, चंद्रपुर में बनेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर, अक्टूबर 2023/ प्रदेश के जिन […]
छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति पर संगोष्ठी का आयोजन
वक्ताओं ने कहा वनों के संरक्षण और संवर्धन में जनजातीय समुदाय की महती भूमिका जनजातियों को जल, जंगल और जमीन के हक से वंचित करना अन्यायरायपुर, 15 नवंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति पर आधारित संगोष्ठी के दूसरे दिन जनजातीय समुदाय पर्यावरण संरक्षण वैश्विक परिप्रेक्ष्य में तथा वन अधिकार अधिनियम क्रियान्वयन एवं चुनौतियों विषय पर […]