रायगढ़, मई 2022/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक एवं ड्रायवर कम मैकेनिक हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए 4 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, निवास, जाति, बीपीएल एवं एपीएल प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साईज की फोटो शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में जमा कर सकते है। प्रशिक्षण की कुल अवधि 600 घंटे तथा प्रति दिवस 4 घंटे की होगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक के लिए न्यूनतम आठवीं पास तथा ड्रायवर कम मैकेनिक के लिए पांचवी पास होना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री से मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रायपुर 22 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने और मंत्रिमंडल के गठन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में आयोजित प्रश्न मंच में हिस्सा ले रहे बच्चों की हौसलाअफजाई की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्योत्सव स्थल पहुंच कर जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां प्रश्न मंच का आयोजन किया जा रहा था। इसमें राजधानी के कालीबाड़ी और दानी स्कूल के बच्चे जवाब दे रहे थे। प्रश्नों के सटीक जवाब सुनकर मुख्यमंत्री ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से परिचय भी […]
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने चार विपत्तिग्रस्त परिवारों को 16 लाख रूपए का चेक वितरण किया
विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में चेक प्रदान कर सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है-मंत्री श्री अकबर कवर्धा, 12 जनवरी 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए चेक वितरण किया। कैबिनेट मंत्री […]