दिनांक 23 मई 2022
कटेकल्याण
कटेकल्याण में मिनी स्टेडियम खोलने की घोषणा।
कटेकल्याण में बिजली सब-स्टेशन स्थापना की घोषणा।
आश्रित गांव मोखपाल में मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा।
कटेकल्याण दंतेश्वरी मंदिर में तालाब के सौंदर्यीकरण की घोषणा।
आश्रित गांव लखारास में एनीकट का निर्माण किया जाएगा।
कुंआकोंडा में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास बनाने की घोषणा।
बारसूर
बारसूर पर्यटन स्थल के बूढ़ा तालाब का होगा सौन्दर्यीकरण।
बड़े तुमनार को उप तहसील बनाने की घोषणा।
ग्राम पंचायत कौरगांव में 30 बिस्तर वाले अस्पताल का निर्माण कराया जायेगा।
कुण्डेनार (मासोडी) कच्चाघाटी में एनीकट एवं रिटर्निंग वॉल का निर्माण कराया जायेगा।
नगर पालिका दंतेवाड़ा में लालपानी से प्रभावित एवं एन.एम.डी.सी. के गोद ग्राम पंचायत दुगेली में एनीकट निर्माण कराया जायेगा।
हायर सेकेण्डरी स्कूल दंतेवाड़ा में नवीन भवन का निर्माण कराया जायेगा।
दंतेवाड़ा शहर में महिला थाना का होगा निर्माण।
दंतेवाड़ा हाई स्कूल मैदान का जीर्णाेंद्धार एवं सौंदर्यीकरण होगा।
ग्राम पंचायत चेरपाल में बाजार हाट निर्माण कार्य कराया जायेगा।
दंतेवाड़ा
दन्तेवाड़ा बस स्टैंड के समीप सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा।
अंदरूनी क्षेत्रों के स्कूल और आश्रम जो शहरों में संचालित हैं और जहां अब जन-जीवन सामान्य है, उन्हें पुनः मूल ग्रामों में स्थापित किया जाएगा।
मुस्लिम समाज के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने जमात खाना और कब्रस्तान में शेड और पेयजल के लिए सोलर पंप स्थापना की घोषणा की।
दंतेवाड़ा और बचेली में जमातखाना के लिए 20-20 लाख रुपए की घोषणा।
मुख्यमंत्री ने धाकड़ समाज द्वारा एकता परिसर भवन के निर्माण में गति लाने कुछ ग्रामों में 5-5 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने की घोषणा।
मुख्यमंत्री ने मतुआ समाज की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण की दी स्वीकृति।
किरन्दुल में हाई मास्ट लाइट और सोलर पंप की होगी स्थापना।
गीदम नगर पंचायत में बनेगा स्टेडियम।
बचेली में बनेगा विद्युतिकृत शवदाह गृह।
बारसूर में 50 बिस्तर वाले अस्पताल के निर्माण की दी स्वीकृति।
मूल समाज की आग्रह पर मुख्यमंत्री ने फागुन मड़ई में आने वाले देवी-देवताओं के लिए शेड निर्माण की स्वीकृति दी।