महासमुंद 10 मई 2022/ माननीय श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा के द्वारा बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 14 मई, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दुर्घटना के दावों, चेक बाउंस, बैंक वसूली, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित दीवानी विवाद और यहां तक कि घरेलू हिंसा अधिनियम आदि से संबंधित मामलों सहित कंपाउंडेबल अपराधों के आपराधिक मामलों को भी लिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति का किसी भी न्यायालय के समक्ष विवाद होने पर वह अपना मामला राष्ट्रीय लोक अदालत के समक्ष सुलझा सकता है। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत के प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु जिला महासमुंद में न्यायलयीन लंबित प्रकरण हेतु कुल 13 खण्डपीठ का गठन किया गया है। अब तक कुल लगभग 6 हजार 125 से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत हेतु चिन्हांकित किया गया है। अधिक जानकारी के लिये जिला न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के दूरभाष 07723-222939 अथवा सिविल न्यायालय सरायपाली / पिथौरा/बसना स्थित तालुका विधिक सेवा समिति सरायपाली, तालुका विधिक सेवा समिति बसना एवं तालुका विधिक सेवा समिति पिथौरा में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का तत्काल जारी किया जा रहा पीपीओ, जीपीओ
आधार पोर्टल से हो रहा त्वरित पेंशन भुगतान जांजगीर-चांपा 02 जनवरी 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को अभार पोर्टल के माध्यम से त्वरित पीपीओ, जीपीओ जारी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के अंतर्गत 31 दिसम्बर 2022 को सेवानिवृत्त […]
धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव, रायपुर कमिश्नर ने राजिम कुंभ कल्प मेला तैयारी के संबंध में संयुक्त रूप से ली बैठक
मेला स्थल पहुंचकर चल रहे कार्यों का किया अवलोकन निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश रायपुर, फरवरी 2024/ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, रायपुर कमिश्नर डॉ संजय अलंग, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला, संचालक संस्कृति विभाग श्री विवेक आचार्य ने संयुक्त रूप […]
अपर कलेक्टर श्री नाग की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक हुई आयोजित
कोरबा, जनवरी 2024/ अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के व्ही.सी. कक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्धारित एजेण्डावार विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया गया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग एवं सचिव जिला जल उपयोगिता समिति श्री एस. एल. […]