रायपुर, 08 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के पांचवें दिन प्रेमनगर विधानसभा के ग्राम नवापाराकला पहुंचे। उन्होंने नवापाराकला उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, वार्ड में सफाई एवं उपकरणों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों से केंद्र में उपलब्ध दवाइओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से केन्द्र में होने वाले संस्थागत प्रसव की संख्या, ओपीडी रजिस्टर एवं मरीजों के इलाज के लिए बनने वाली पर्ची की भी जानकारी ली। इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक श्री खेलसाय सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
स्पर्धा में खिलाड़ियों को एक लाख 50 हजार रुपए का दिया जाएगा पुरस्कार
महासमुंद, जून 2022/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के विशेष पहल से जिला मुख्यालय महासमुंद के वन विद्यालय में पहली बार ऑल इंडिया ओपन फीडे रेटिंग टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 11 से 15 जून तक किया जा रहा है। जिसकी तैयारी महासमुंद जिला शतरंज संघ द्वारा की जा रही है।कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने जानकारी देते हुए […]
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में सोनोग्राफी मशीन का हुआ शुभारंभ,
आसपास ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहतबलौदाबाजार, जनवरी 2023/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुन्तला साहू के द्वारा आज किया गया। सोनोग्राफी मशीन के प्रारंभ होने से पलारी सहित आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। भर्ती मरीजों के लिए निःशुल्क एवं बाहरी मरीजो को महज तीन […]
शिल्पग्राम में दिख रही छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की झलक *बेलमेटल, काष्ट कला, माटी कला, टेराकोटा के सजावटी सामान बने आकर्षक का केन्द्र
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव शिल्पग्राम में दिख रही छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की झलक*बेलमेटल, काष्ट कला, माटी कला, टेराकोटा के सजावटी सामान बने आकर्षक का केन्द्र*कोसा,सूती वस्त्रों की भी लोग कर रहे खरीददारी* रायपुर, 28 जनवरी 2023/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। […]