रायपुर, मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी और प्रसिद्ध अधिवक्ता स्वर्गीय श्री मोतीलाल नेहरू की 6 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा कि मोतीलाल जी ने सम्पन्न जीवन और वकालत त्याग कर स्वाधीनता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने दीन-दुखियों की भरपूर मदद की और उनके हितों के लिए संघर्ष किया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को अपने पिता श्री मोतीलाल नेहरू से देश-सेवा की विरासत मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोतीलाल जी अपनी देशभक्ति और समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना से श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग
पंजीकृत श्रमिक परिवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कोरबा अक्टूबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना संचालित की जा रही है। जिसके तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके संतानों को शैक्षणिक योग्यता अनुरूप पीएससी, सीजी व्यापम, रेल्वे, आईबीपीएस, पुलिस एंट्रेंस जैसी प्रतियोगी […]
कलेक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की गहन समीक्षा
बिलासपुर, 26 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर अवनीश शरण ने आज राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने और तेज गति से काम कर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड में ढिलाई बरते जाने पर उप संचालक पीडी हथेश्वर को शो कॉज नोटिस जारी किए। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान एव […]
जनदर्शन में सुनी गई आम नागरिको की समस्याएं
कोरबा, 10 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश नाग ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निश्चित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश […]