दुर्ग , मई 2022/जिले के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया। इस दिन जिले के प्रायः हर नागरिक ने अपने दिन की शुरुआत बासी खाकर की। छत्तीसगढ़ में बासी खाकर काम पर जाने की परंपरा है। लोग कड़ी मेहनत करने के लिए स्वादिष्ट बासी खाकर घर से निकलते हैं। बासी से उन्हें ऊर्जा मिलती है और वह तरोताजा बने रहते हैं। इसी तरह खेत पर जी तोड़ परिश्रम करने के पश्चात जब वे बोरे बासी खाते हैं तब उसका आनंद ही अलग होता है। आज श्रमिक दिवस के खास मौके पर सभी ने हमारी खानपान की परंपरा को विशिष्ट तरीके से निभाया। सोशल मीडिया पर आज पूरे दिन यह ट्रेंड करता रहा। विधायक श्री अरुण वोरा, विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने अपने घर पर तथा श्रमिकों के साथ बासी का स्वाद लिया। संभागायुक्त श्री महादेव कांवड़े, आईजी श्री बद्री नारायण मीणा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने भी बासी का आनंद लिया। कलेक्टर अवकाश पर पुणे में थे। उन्होंने पुणे में ही बासी का आनंद लिया। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने पुलिस अधिकारियों के साथ बासी का आनंद लिया। श्रम अधिकारी श्री आर के प्रधान ने अपने ऑफिस में श्रमिकों के साथ दिन की शुरुआत बोरे बासी खाकर की तथा श्रमिकों का सम्मान भी किया। मनरेगा में आज कार्य स्थलों में सभी श्रमिकों ने बोरे बासी खाकर दिन की शुरुआत की। जनप्रतिनिधियों के साथ ही पत्रकारों ने भी इस अभियान में गहन दिलचस्पी दिखाई। इस संबंध में चर्चा करने पर लोगों ने बताया कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ का अभिन्न खाद्य है और इसमें पौष्टिक गुण भरपूर मात्रा में भरे हुए हैं तथा यह शरीर को गर्मी के दिनों में तरोताजा रखता है। हमारी खानपान की संस्कृति को सहेजने का जो यह जतन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया है और हम सबको श्रमिक दिवस के दिन श्रम के सम्मान में बोरे बासी खाने के लिए प्रेरित किया है वह प्रशंसनीय है। दुर्ग शहर के नागरिकों ने कहा कि हमारी पहचान केवल भौगोलिक पहचान नहीं होती, हमारी पहचान सांस्कृतिक पहचान भी होती है और इसमें हमारी खानपान की परंपराएं भी शामिल होती है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और धान के कटोरे में चावल के बहुत से व्यंजन बहुत प्रसिद्ध है। इनमें बोरे और बासी लोगों को बहुत प्रिय हैं। आज श्रम के सम्मान में यह जो कार्यक्रम रखा गया वह वास्तव में हमारी खानपान की सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान है। अमलेश्वर के श्री ओंकार प्रसाद गिरोडे ने बासी खाने के बाद बताया कि हमारी खानपान की परंपरा को सरकार ने बहुत बढ़ावा दिया। हम लोग बहुत खुश हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के लिए लीला धनकर ने आभार जताया
भेंट मुलाकात कार्यक्रम :कुसुमकसा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के लिए लीला धनकर ने आभार जताया कुसुमकसा की श्रीमती लीला धनकर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत उनका बेटा कुपोषण से मुक्त हुआ है। आंगनबाड़ी में मिलने वाली पौष्टिक आहार से उनके बेटे का वजन 9 kg हो गया है । 6 माह पहले वह […]
प्रदेश में प्रति हाट बाजार में उपचारित मरीजों की सर्वाधिक औसत संख्या में कबीरधाम जिला प्रथम स्थान पर
जिले के 1 लाख 60 हजार से अधिक हितग्राही योजना से हुए लाभान्वित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना से वनांचल क्षेत्र के निवासियों को अपने स्थान में मिल रहा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के अंतिम छोर के गांव में पहुंचकर नागरिकों का कर रही निःशुल्क ईलाज और जांच कवर्धा, सितंबर 2022। […]
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र तुमड़ीबोड, सड़क चिरचारी, महाराजपुर का किया निरीक्षण
राजनांदगांव/ दिसम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज धान खरीदी केन्द्र में बारिश से धान की सुरक्षा के लिए किए गए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डोंगरगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र तुमड़ीबोड तथा छुरिया विकासखंड के महाराजपुर एवं सड़क चिरचारी धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान […]