जशपुरनगर , मई 2022/नगर पंचायत बगीचा, कुनकुरी, कोतबा एवं पत्थलगांव में स्वच्छता दीदीयों, श्रम वीरों द्वारा बोरे बासी का सेवन कर सभी को बासी खाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, बासी खाए ले तबियत रथे बढ़िया।मुख्य नगर पालिका अधिकारी बगीचा श्री निलेश केरकेट्टा, सीएमओ कोतबा श्री अंकुल राम, सीएमओ कुनकुरी श्रीमती पुष्पा खल्खो सहित अन्य अधिकारियों ने भी आज श्रमिक दिवस पर बारेबासी का आनंद लेते हुए श्रमिक दिवस की बधाई दी। इसी प्रकार जनपद पंचायत पत्थलगांव के ग्राम रोकबहार में सरपंच श्रीमती दुतिका मरावी के निवास में स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री सुकृत सिंह, श्री मुरलीधर यादव, श्री मुकेश पैंकरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. एस. पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बोरेबासी का आनंद लिया। उन्होंने बासी खाने से हाने वाले फायदों के बारे में बताते हुए सभी को बासी खाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी प्रकार सीईओ मनोरा श्री अनिल तिवारी, बगीचा जनपद सीईओ श्री बिनोद सिंह, सन्ना तहसीलदार श्री सुनिल गुप्ता, सीईओ कुनकुरी श्री लोकहित भगत, राष्ट्रीय राजमार्ग एसडीओ श्री संजय दीवाकर, मनोरा विकासखंड के उपअभियंता श्री सुदर्शन उरांव द्वारा भी आज बोरे बासी का लुत्फ उठाते हुए श्रमिकों को प्रोत्साहित किया।
संबंधित खबरें
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत छाता वितरण
जगदलपुर, जुलाई 2022/ कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के द्वारा वर्षा ऋतु में छात्रों एवं मितानिनों के सहायता हेतु छाता वितरण किया गया। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री गणवीर धमशील ने बताया कि सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को राष्ट्रीय उद्यान से जोड़ने एवं प्रचार-प्रसार हेतु वितरण कार्य जारी है। पहले चरण में […]
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल: जनदर्शन में आवेदन देने के दूसरे दिन खाते में पहुंचा एक साल से रूका वेतन
धान संग्रहण केंद्रों के 28 कर्मचारी हुए प्रसन्न
संपूर्णता अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण
मोहला, 2 सितंबर 2024/sns/- कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड अंबागढ़ चौकी में गतदिवस को 5 सेक्टर के सभी पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर एप के संदर्भ में प्रशिक्षण श्री विनोद केवट (यूनिसेफ जिला समन्वयक) द्वारा दिया गया। आकांक्षी विकासखंड […]