छत्तीसगढ़

गौठानों का किया निरीक्षण, समूह से की चर्चा

कलेक्टर श्री सिंह ने लैलूंगा स्थित फुलीकुंडा स्थित गौठान का निरीक्षण किया एवं गौठान से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाओं का जायजा लिया। इसी क्रम में कलेक्टर श्री सिंह ने कोड़ासिया स्थित गौठान में पहुंचे एवं वहां की आय मूलक गतिविधियों की जानकारी ली। समूह ने बताया कि वर्तमान में समूह द्वारा सर्फ, अगरबत्ती, साबुन आदि बनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने गौठान में तैयार हो रहे वर्मी कम्पोस्ट के कन्वर्जन रेशियों की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने गौठान में चंद्रहासिनी समूह द्वारा किए जा रहे मुर्गीपालन की जानकारी ली। समूह की सदस्य उर्मिला पैकरा ने बताया कि अभी वर्तमान में पहली बार मुर्गी विक्रय कर 5 हजार रुपये का लाभ प्राप्त किए है। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने चरवाहे को गौठान में पशु संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने गौठान में सब्जी उत्पादन की जानकारी ली। उद्यानिकी विभाग द्वारा जानकारी दी गयी कि अभी वर्तमान में दो समूह द्वारा सब्जी उत्पादन का कार्य किया जा रहा है, जिससे समूह को अच्छी आय प्राप्त हुयी। कलेक्टर श्री सिंह ने नेपियर घास का भी निरीक्षण किया एवं रकबा बढ़ाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम सीमा पात्रे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य, ईई पीडब्लूडी श्री खाम्बरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *