मुंगेली 20 अप्रैल 2022// जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा लोरमी में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 06वीं में प्रवेश हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई है। चयनित विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज के साथ 30 अप्रैल तक प्रवेश ले सकते हैं। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा लोरमी में 30 बालक एवं 30 बालिका कुल 60 विद्यार्थियों को कक्षा 06वीं में प्रवेश देने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा उपरांत विद्यार्थियों की चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी की गई है। जिसे विद्यालय के सूचना पटल एवं विद्यालय के वेबसाईट emrsbandhwa.in में देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को 30 अप्रैल 2022 तक प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के समय आवश्यक दस्तावेज के रूप में कक्षा 05वीं की अंकसूची, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, छ.ग. का मूल निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जनजाति का स्थायी जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। जिला चिकित्सालय बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रवेश के 15 दिन के अंदर उपलब्ध कराना होगा। सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि नियत तिथि तक चयनित विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश नहीं लिया जाता है, तो प्रतीक्षा सूची में नामांकित विद्यार्थियों को क्रमानुसार प्रवेश दिया जायेगा।
संबंधित खबरें
सड़कों पर आवारा पशुओं की जमावड़ा को हटाने के दल गठन कर की जा रही कार्यवाही दुबारा सड़क में मिले पशुओं के मालिकों से किया जा रहा जुर्माना वसूल
जगदलपुर, 04 अगस्त 2024/sns/- शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. मार्गदर्शन नगर पंचायत बस्तर क्षेत्रातंर्गत एनएच 30 एवं विभिन्न मुख्य मार्गों में आवारा पशुओं के जमावाड़ा को नियंत्रण एवं हटाने की कार्यवाही किया जा रहा है। साथ ही पशुओं को टैंगिंग, पशुओं के गले में रेडियम पट्टी लगाने की कार्यवाही की जा रही […]
विकास कार्यों के लिए नवगठित नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के लिए 1.36 करोड़ मंजूर
नगरीय प्रशासन विभाग ने 19 कार्यों के लिए स्वीकृत की अनुदान राशि राजनांदगांव दिसम्बर 2024/sns/ राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने चार महीने पहले गठित राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 35 लाख 95 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय […]
कलेक्टर ने मेडल जीतने पर पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी कबीर को दी बधाई*
बिलासपुर, सितंबर 2024/sns/कलेक्टर अवनीश शरण ने राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खिलाड़ी श्री कबीर करिहार को बधाई दी है। पावर लिफ्टर श्री करिहार ने कलेक्टर से आज उनके कक्ष में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने अपनी 8 साल की खेल यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने 20 […]