गौरेला पेंड्रा मरवाही, अप्रैल 2022/ जिले के तीनों शासकीय रोपणियों लालपुर, मरवाही एवं पतगंवा से आम और लीची की नीलामी से 25 लाख 37 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुई है। उद्यान विभाग के अधिकारी श्री टी आर दिनकर ने बताया की आज तीनो रोपणियों में फल बहार नीलामी हुआ। नीलामी में आम और लीची की अधिकतम निविदा प्राप्त हुई। उन्होने बताया कि नीलामी में शासकीय उद्यान लालपुर में आम 21 लाख 3 हजार 562 और लीची 41 हजार 786 रुपए अधिकतम रहा। इसी तरह शासकीय उद्यान मरवाही में आम 1 लाख 51 हजार और शासकीय उद्यान पतगवां में आम 2 लाख 41 हजार रुपए अधिकतम रहा। पतगवां रोपणी में लीची की नीलामी 23 अप्रैल को होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत गौरेला की अध्यक्ष सुश्री ममता पैकरा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सविता राठौर तथा सरपंच ग्राम पंचायत लालपुर श्रीमती इंदरनिया बाई उपस्थित थी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री 22 जनवरी को पशुपालक ग्रामीणों, स्वसहायता समूहों और गौठानों को ऑनलाइन जारी करेंगे 4.21 करोड़ रूपए
गोधन न्याय योजना से हो चुका अब तक 119.41 करोड़ रूपए का भुगतान रायपुर, 21 जनवरी 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 22 जनवरी 2022 को दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 21 लाख […]
चिकित्सक हमेशा मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करें: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
जनकल्याण के लिए हो आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग: राष्ट्रपति रायपुर एम्स छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के लिए वरदान: राज्यपाल श्री रमेन डेका छत्तीसगढ़, मध्य भारत का मेडिकल हब बनने की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का द्वितीय दीक्षांत समारोह रायपुर, 25 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु […]
छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मिल रही शासकीय योजनाओं की जानकारी
जशपुरनगर ,जून 2022/दुर्गम क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अच्छा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। यह कहना है राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में लगाई गई विकास परक राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी देखने के लिए आए जशपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों का। जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई […]