बीजापुर अप्रैल 2022- कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप ने गंगालूर क्षेत्र के विकास कार्यो सड़क, पुल-पुलिया एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। गंगालूर से मिरतुर तक बनने वाली सड़क का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित ठेकेदार को सड़क निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिऐ, वहीं गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मेडिकल स्टॉफ, डॉक्टर सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी, उपस्थिति पंजी एवं विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती हुऐ बच्चों के माताओं से केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य एवं भोजन सुविधा के बारे में जानकारी ली। वहीं डॉक्टरों को बच्चों की उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान बीजापुर एसडीएम श्री देवेश कुमार ध्रुव उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
संभागायुक्त ने बिल्हा में शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण
किसानों को 4.50 करोड़ का मुआवजा जल्द बांटने के निर्देश निर्धारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंचने वाले 5 को नोटिस बिलासपुर, अक्टूबर / संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज एसडीएम कार्यालय बिल्हा, तहसील कार्यालय बिल्हा और जनपद कार्यालय बिल्हा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित 5 कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। […]
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अमित कुमार पहुंचे अम्बिकापुर
सामान्य प्रेक्षक से मिलने का समय एवं स्थान निर्धारितअम्बिकापुर 18 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र सरगुजा हेतु सामान्य प्रेक्षक के रूप में 2008 बैच के आईएएस श्री अमित कुमार की नियुक्ति की गई है। निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक गुरुवार को अम्बिकापुर पहुंच चुके हैं। उप जिला निर्वाचन […]
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने मुंगेली में विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात
36 करोड़ रूपए से अधिक राशि के कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण 05 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बनेगा नवीन नगर पालिका भवन मुंगेली जनवरी 2025/sns/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली शहर में आज विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने आगर खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 36 […]