छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की मगरलोड विकासखण्ड के गौठानों की समीक्षा

धमतरी 08 अप्रैल 2022/ गोधन न्याय योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित गौठानों की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने की। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पहली पाली में नगरी तथा कुरूद विकासखण्ड के गौठानों में गोबर खरीदी की समीक्षा की। इसके बाद दूसरी पाली में मगरलोड के गौठानों की प्रगति की भी कलेक्टर ने समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि मगरलोड विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 43 सक्रिय ग्रामीण गौठानों में आठ क्लस्टर नोडल बनाए गए हैं। यहां अब तक कुल 73052.70 क्विंटल गोबर खरीदा गया। मगरलोड ब्लॉक के गौठानों में 8031.46 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट और 2731.70 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट उत्पादित किया गया, जिसमें से क्रमशः 4314.62 क्विंटल वर्मी खाद और 758.20 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट बेचा गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया, उप संचालक कृषि और उनका अमला, संबंधित क्लस्टर नोडल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, नोडल अधिकारी बैठक में से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *