रायपुर, अप्रैल 2022/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय व महिलाओं को स्वालंबी बनाने के उद्देश्य से सी-मार्ट की स्थापना की है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह बहुत बडा कदम है उन्होनें प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई जैसे बडे शहरों की तर्ज पर अब कवर्धा में सी-मार्ट की स्थापना की गई है। वन विभाग द्वारा लघु वनोपज का संग्रहण स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ प्रदेश एवं शहर की महिलाओं को मिल रहा है और हम महिला सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मंत्री मो. अकबर व पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने सी-मार्ट के शुभारंभ पर सी-मार्ट के संचालनकर्ता दीपांजली महिला स्व सहायता समूह को बधाई व शुभकामनाएं दी।कैबिनेट मंत्री मो.अकबर द्वारा सी-मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ पश्चात् नगर पालिका कार्यालय के पीछे स्थित सी-मार्ट में कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल व नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, सभापतिगण, पार्षदगण एवं एल्डरमेन ने फीता काटकर दैनिक जीवन उपयोग में आने वाले सामाग्री क्रय किया।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महिला समूह द्वारा निर्माण किये जाने वाले सामाग्री का एक ही छत के नीचे सामाग्री विक्रय करने हेतु एक मंच प्रदान किया गया है। कवर्धा जिले के महिला समूह अपना सामान विक्रय किये जाने हेतु सी-मार्ट में ला सकते हैं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (नगर पालिका परिषद कवर्धा) द्वारा कैनरा बैंक कवर्धा के माध्यम से 10 लाख रूपए की ऋण राशि प्रदान किया गया है अब महिलायें स्वालंबी व सशक्त होगें। सी-मार्ट में दीपांजली महिला स्व-समूह द्वारा महिलाओं द्वारा निर्मित सामाग्री व दैनिक उपयोग की सामाग्री का विक्रय किया जायेगा। उन्होनें बताया कि महिलाओं द्वारा तैयार किए गए बडी, बिजौरी, सेवई, आलू चिप्स, मशाला, हल्दी मिर्ची, गोबर गमला, चांवल आटा, दलिया, गेहूं आटा, पापड, मुरकु, फिनाईल सहित अन्य सामाग्री का विक्रय किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री एम.एल.कुर्रे, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कबीरधाम,दीपांजली महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
गोपी-संतोषी का सपना हुआ पूरा, पीएम आवास से मिली पक्के छत की छांव
रायपुर, 03 अप्रैल 2025/sms/- प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के छत का मकान बना और गोपी-संतोषी का सपना पूरा हो गया। ग्राम पंचायत निलजा की निवासी श्री गोपी डहरिया का परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहा था। कहने को एक मकान था, कच्चा और जर्जर सा। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता […]
मत्स्य नीति एवं मछलीपालन को कृषि का दर्जा मिलने से मत्स्य पालन में अभूतपूर्व वृद्धि: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 20 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले में स्थित ग्राम फुंडहर में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज प्रदेश संगठन भूमि पूजन एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा […]
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री एम वेंकटेशन ने ली अधिकारियों की बैठक
बिलासपुर, 13 जुलाई 2024/sns/- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग नई दिल्ली के अध्यक्ष श्री एम वेंकटेशन (केन्द्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त) ने आज बैठक लेकर सफाई कर्मियों की सुरक्षा और समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याएं विस्तार से जानी। बैठक में कलेक्टर श्री अवनीश शरण, नगर […]