गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 5 अप्रैल 2022/ जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्य से अनुपस्थित पाए जाने पर 9 शिक्षकों के ऊपर अवैतनिक की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने एवं विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए जिले में नियमित रूप से जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल केंद्र प्रभारी एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा सघन मॉनीटरिंग की जा रही है। इन अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक विद्यालय में पहुंचकर शिक्षकों की उपस्थिति का अवलोकन किया जा रहा है एवं अनुपस्थित शिक्षको पर कार्यवाही की जा रही है। निरीक्षक के दौरान आज विकासखण्ड गौरेला में 5, पेण्ड्रा में 2 एवं मरवाही में 2 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थिति शिक्षकों को अवैतनिक किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
संबंधित खबरें
थैलेसीमिया बीमारी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने दी जानकारी
रायगढ़, 23 जून 2024/ sns/-सीएमएचओ डॉ.बी.के.चंद्रवंशी ने थैलेसीमिया बीमारी से बचाव एवं उसके लक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थैलेसीमिया से निपटने के लिये समय पर इसका पता लगाना और रोकथाम सबसे प्रभावी रणनीति है। अभी भी बहुत से लोग इस बीमारी और इससे बचाव के तरीको से अनजान है यह जरूरी […]
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
रायपुर, 01 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए श्री कश्यप को भी नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बालमगोड़ा में हुआ भव्य आयोजन
रायगढ़, मार्च 2022/ एक बच्चे की प्रथम पाठशाला उसका परिवार होता है और उसकी प्रथम शिक्षक उसकी माँ होती है। बच्चे को अपने परिवार से ही प्रारम्भिक बोलचाल, संस्कृति, सभ्यता, व्यवहार कुशलता व परिवेश की जानकारी धीरे-धीरे होता रहता है और इसमे मां का किरदार बहुत ही अहम होता है। समग्र शिक्षा द्वारा माताओं को […]