मुंगेली 30 मार्च 2022// कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले का लगातार भ्रमण कर राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने आज जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम लछनपुर और झझपुरीकला पहुंचकर वहां राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के तहत निर्मित गौठानों में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व बिक्री, डबरी निर्माण तथा बाड़ी विकास योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम लछनपुर में स्थापित गौठान में निर्मित वर्मी टांका का मरम्मत, शेड निर्माण, निर्मित डबरी की साफ सफाई कर मछली पालन, मुर्गी पालन हेतु समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करने तथा सामुदायिक बाड़ी विकास के अंतर्गत ड्रिप इरिगेशन हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने ग्राम झझपुरीकला के गौठान में गायत्री स्वसहायता समूह द्वारा की जा रही कड़कनाथ मुर्गीपालन कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर समूह की महिलाओं द्वारा एग इंक्यूबेटर (अण्डा सेकने की मशीन) की मांग की गई। कलेक्टर श्री वसंत ने उनकी मांग पर पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं की समृद्धि के लिए गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को आयमूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती मेनका प्रधान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
बाघाडोला में मनाया गया अंगना म शिक्षा कार्यक्रम
रायगढ़, अप्रैल2022/ शासकीय प्राथमिक शाला बाघाडोला, विकासखण्ड पुसौर में माताओं को उन्मुखीकरण हेतु अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामान्यत: पुरुष वर्ग काम धंधे व रोजगार हेतु घर से बाहर रहते है जिसके कारण घर में छोटे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान नहीं दे पाते है इसके लिये शासन द्वारा माताओं प्रशिक्षित कर […]
मलखम्ब साधक को तन और मन से स्वस्थ रखता है: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने बालोद में नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने मलखम्ब में जिम्नास्ट और योग के साधकांे की सराहना की
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर जताया शोक
रायपुर, 17 जनवरी, 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री साय ने स्वर्गीय श्री देव के पुत्र जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन […]