बलौदाबाजार,28 मार्च 2022/ जिले के लवन स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 9 अप्रैल को आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से 2 बजे तक निर्धारित है। इस परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एनवीएसएडमिशनक्लासनाइन डॉट इन श्लेष एनवीएस श्लेष के होम पेज मे https://nvsadmissioneclassnine.in/nvs/homepage वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते है। अतः सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 2 प्रतियों में डाउनलोड करें। क्योंकि 1 प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा कर ली जायेगी। प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर जवाहर नवोदय विद्यालय,लवन मे सम्पर्क कर।सकतें है। अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में अपने साथ सेनेटाइजर बोतल जैसी अन्य सामग्री साथ लावें एवं मास्क लगाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान कोविड 19 के निर्देशों एवं सामाजिक दूरी का पालन करें। किसी भी प्रकार समस्या होने पर श्री डी गिरि (प्राचार्य) 8919641492, परीक्षा प्रभारी राजेन्द्र सिका,राकेश सिंह 98687-84839,श्रीमती स्वाति त्रिपाठी 89428-04923,रॉकी जॉगड़ा 97705-29310,श्यामसुन्दर पटेल-97531-91054 से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
भारत श्रेष्ठ भारत अभियान हमारे राष्ट्रीय जीवन का सशक्त प्रतीक – राज्यपाल श्री डेका
एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान हमारे राष्ट्रीय जीवन का सशक्त प्रतीक – राज्यपाल श्री डेका राजभवन में मनाया गया 6 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस रायपुर, 23 नवंबर 2025 /राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में 6 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर […]
कलेक्टर ने ट्यूटर शिक्षकों से की भेंट, शिक्षा स्तर का आंकलन किया
-शिक्षा गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बच्चों का भविष्य संवारने में अपनी उपयोगिता साबित करेंमोहला 15 सितम्बर 2023। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के मोहला एवं मानपुर विकासखंड के स्कूलों में नियुक्त ट्यूटर शिक्षकों से भेंट किया। कलेक्टर ने ट्यूटर शिक्षकों से […]
पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी
सुकमा, जनवरी 2023/ जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पावारास, कोण्टा, छिन्दगढ़, दोरनापाल, कुकानार, एवं तोंगपाल के शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल और जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.sukma.gov.in […]

