धमतरी 26 मार्च 2022/ वर्तमान में भीषण गर्मी को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने जिले की शालाओं को दो पालियों में संचालित करने का आदेश जारी किया है। इसमें उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग नया रायपुर के आदेशानुसार वर्तमान शैक्षणिक सत्र में 14 मई तक बढ़ाया गया है। वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि एक पाली में संचालित होने वाली सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकण्डरी शालाओं को सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 से 11.30 तक संचालित की जाएंगी। इसी तरह ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7.30 से 11.30 तक और हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूल सुबह 11.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित की जाए। यह आदेश 29 मार्च से प्रभावी होगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) अधिनियम 2022 के संबंध में कलेक्टर ने ली कालोनाईजरो की बैठक
जांजगीर-चांपा, सितम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) अधिनियम 2022 के संबंध में कालोनाईजरो की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रदत्त अनुज्ञा के विपरीत या प्रदत्त अनुज्ञा से परिवर्तित स्वरूप में, या बिना अनुज्ञा के अथवा निर्धारित भूमि उपयोग से विचलित कर किया […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद
रायपुर 25 अक्टूबर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम में ज्योतिर्मठ उत्तराखंड के शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के रायपुर में प्रथम बार आगमन पर उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
श्रम विभाग ने 3,412 हितग्राहियों के बैंक खातों में 2.88 करोड़ रूपए जारी किए
बिलासपुर, 25 जुलाई 2024/sns/- श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2.88 करोड़ की राशि से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। आरटीजीएस के जरिए हितग्राहियों के खाते में राशि जमा कराई गई है। इससे जिले के 3 हजार 412 पंजीकृत श्रमिक परिवारों को लाभ मिला है। सहायक श्रमायुक्त आरके प्रधान ने बताया कि छत्तीसगढ़ […]

