रायपुर मार्च 2022/ वन क्षेत्रों में आग लगने से सुरक्षा हेतु वन विभाग सतत प्रयासरत है। इस तारतम्य में गरियाबंद वनमंडल अंतर्गत जंगल में आग लगने की सूचना प्रदान करने हेतु विभागीय अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही वहां वन मंडल गरियाबंद में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिसका नंबर 79870-64635 है।इसी तरह वनमंडलाधिकारी गरियाबंद-75870-11200, उप वनमंडलाधिकारी राजिम-97530-34333, उप वनमंडलाधिकारी गरियाबंद-90099-17777 तथा उप वनमंडलाधिकारी देवभागे-77248-40444 में भी जंगल में आग लगने की सूचना दी जा सकती है। गौरतलब है कि गरियाबंद जिला वनाच्छादित होने के साथ-साथ वन्य प्राणी बाहुल्य जिला है। जिले में साल, बीजा, सागौन एवं अन्य ईमारती प्रजाति के वृक्ष तथा औषधि पौधे बहुतायत में पाये जाते हैं। वन क्षेत्रों में आग लगने से ईमारती अन्य औषधि पौधे जल जाते हैं। इसकी सुरक्षा हेतु वन विभाग सतत प्रयासरत है।
संबंधित खबरें
सौर सुजला योजना में लक्ष्य के विरूद्ध 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाली इकाईयों को होगा नोटिस जारी
अब तक 1 लाख 52 हजार से अधिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध रायपुर, 10 जनवरी 2024/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा ने क्रेडा प्रधान कार्यालय में सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन, सोलर हाईमास्ट, बायोगैस तथा स्थापित संयंत्रों के सुचारू रूप से संचालन एवं संधारण सहित विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस […]
बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल
विधायक श्री अग्रवाल कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवंबर 2024/sns/ को कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृथमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बिलासपुर के विधायक श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल […]
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दलपत सागर के किनारे प्रज्जवलित होंगे 1 लाख 81 हजार दीये
तैयारियों की समीक्षा के लिए टाउन हॉल में हुई बैठकजगदलपुर, अक्टूबर 2022/ दलपत सागर के किनारे इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पर 1 लाख 81 हजार दीये प्रज्जवलित किए जाएंगे। दीपोत्सव का यह कार्यक्रम 12 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को इसकी तैयारियों के लिए महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कलेक्टर श्री चंदन […]