जगदलपुर, मार्च 2022/ कलेक्टर श्री बंसल ने कहा कि किसी भी शासकीय योजनाओं के फसल एवं समुचित क्रियान्वयन में सामाजिक भागीदारी तथा स्वयं सेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि बिना सामाजिक भागीदारी के किसी भी शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन संभव नहीं है। श्री बंसल ने कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने में स्वयं सेवकों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि हमारे युवोदय के वालंटियरों ने जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने बेहतरीन कार्यो के फलस्वरूप इसे सच कर दिखाया है। कलेक्टर ने कोरोना काल के विषम परिस्थिति के अलावा वर्तमान में शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी निभाई है, वह वास्तव में बहुत ही सराहनीय है। इस दौरान श्री बंसल ने विभिन्न विभागों का सहयोगी के रूप में आदिवासी बाहुल्य बस्तर जिले में शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु युवोदय के वालंटियरों के द्वारा किए जा रहे कार्यो की विभागवार समीक्षा की। उन्हांेने कोरोना काल में पढ़ई तुहर दुआर, कुपोषण मुक्ति अभियान, गर्भवती माताओं को सुरक्षित प्रसव हेतु अस्पतालों तक ले जाने हेतु सुरक्षित व्यवस्था आदि कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन्ही कार्यो की फलस्वरूप आज बस्तर जिले के युवोदय के कार्यो की गुंज राज्य व देश तक पहुंच चूंकी हैे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, एसडीएम जगदलपुर श्री दिनेश नाग, एसडीएम तोकापाल सुश्री आस्था राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा युवोदय के वांलटियर उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री वसंत ने घोषित की मुंगेली जिले के लिए स्थानीय अवकाश
मुंगेली / दिसम्बर 2021// कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने अपने विहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2022 हेतु सम्पूर्ण मुंगेली जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उन्होने 31 अगस्त 2022 दिन बुधवार गणेश चतुर्थी, 04 अक्टूबर दिन मंगलवार दशहरा (महा नवमी) और 25 अक्टूबर दिन मंगलवार दीपावली का दूसरा दिन […]
प्रधानमंत्री आवास योजना से कुमारी बाई के पक्का घर का सपना होगा साकार
जांजगीर-चांपा, 20 सितंबर 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम कर रही है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ सरकार […]
पी.ए.टी./पी.व्ही.टी. की प्रवेश परीक्षा रविवार 05 जून को सहायक परियोजना अधिकारी श्री मनीराम यदु परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त
महासमुंद , जून 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पी.ए.टी./पी.व्ही.टी. 2022 की प्रवेश परीक्षा रविवार 05 जून को प्रातः 09ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक जिला मुख्यालय में निर्धारित पांच परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। प्रवेश परीक्षा में जिले से 1239 परीक्षार्थी शामिल होंगे।कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न […]