छत्तीसगढ़

कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया महिलाओं का सम्मान,

जांजगीर चांपा मार्च,2022/
 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का सम्मान किया गया।  मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) जांजगीर श्रीमती नंदनी कमलेश साहू ने मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती साहू ने महिला सशक्तिकरण की बात कहीं एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा साल के 365 दिन हमारे हैं ऐसा ना सोचें कि आज महिला दिवस है तो हमें सम्मानित किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का ओहदा पुरुषों के समकक्ष है | हम हर क्षेत्र में काम कर सकतीं हैं और मानसिक तौर पर हम पुरुषों की तुलना में सशक्त हैं | सशक्तिकरण का मतलब हमारे स्वयं के विवेक एवं निर्णय लेने की क्षमता से है | महिलाओं के कार्य को देखते हुए उन्हें फूलों की खेती एवं साक-सब्जी उत्पादन के लिए बधाई दी | सहायक संचालक उद्यान श्रीमती रंजना मखीजा ने भी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिलाओं के कार्यों में सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया | केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को केंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। साग-सब्जी उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से प्रकाशित कृषि पंचांग प्रदान कर सम्मानित किया गया | वैज्ञानिक शशिकांत सूर्यवंशी ने आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन प्रक्षेत्र प्रबंधक चंद्रशेखर खरे ने किया | कार्यक्रम में लगभग 50 महिला कृषक उपस्थित थीं।|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *