जांजगीर चांपा फरवरी, 2022/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परिणाम जारी कर दिए हैं। राज्य सेवा परीक्षा-2021 (छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं हेतु कुल 171 पद विज्ञापित किए गए हैं। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 हेतु दिनांक 13 फरवरी 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके आधार पर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021 हेतु विज्ञापित पदों का 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, परंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 2548 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है जिसकी सूचना लोक सेवा आयोग द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में काऊंसिलिंग 17 मई तक
राजनांदगांव, 16 मई 2025/sns/- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार कर शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 6वीं में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में 17 मई 2025 तक प्रवेश प्रक्रिया के तहत काऊंसिलिंग की कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों को जिला स्तरीय मेरिट […]
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की दी बधाई और शुभकामनाएं
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जिले के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से प्रकाश के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हुए हरित पटाखों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने मिट्टी के बने दीयों का उपयोग करने और स्वस्थ […]
कलेक्टर ने किया प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन
मुंगेली, अप्रैल 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, संयुक्त कलेक्टर, और डिप्टी कलेक्टरों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश को अधिक्रमित करते हुए पुनः कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। जारी कार्य विभाजन आदेश के तहत श्री तीर्थराज अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं अपर कलेक्टर, […]