राजनांदगांव मार्च 2022। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हायरसेकेण्डरी परीक्षा 2 मार्च 2022 सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुई। संयुक्त कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी श्रीमती निष्ठा पाण्डे तिवारी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकुल दैहान, धनगांव एवं श्री देवानंद जैन शिक्षा मंदिर राजनांदगांव का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरएल ठाकुर एवं गठित उडऩदस्ता दल द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक डोंगरगढ़, कन्या डोंगरगढ़, मुरमुंदा, जंगलपुर, अर्जुनी, सोमनी, टेड़ेसरा, कन्या छुईखदान, बालक छुईखदान अतरिया रोड तथा अन्य परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिले में हायर सेकेण्डरी परीक्षा के लिए कुल दर्ज संख्या 18 हजार 841 में से 18 हजार 372 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। अनुपस्थित बच्चों की संख्या 469 रही तथा किसी प्रकार का नकल प्रकरण नहीं पाया गया।
संबंधित खबरें
31 जुलाई को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन
कोरबा 27 जुलाई 2024/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 31 जुलाई 2024 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दुर्ग में वेल्डर के 08, हेल्पर के 20, इलेक्ट्रिशियन के 10, ग्राईडर के 20, गैस कटर के 20, रिंगर 20, फिटर […]
भरोसे के सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त पाकर खुश हैं किसान
मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए किसानों को ताकत देने वाली योजना बताया खेती-किसानी में इस राशि से मिलेगी मदद रायपुर, 25 मार्च 2023/मुंगेली जिले के सरगांव में आज आयोजित भरोसे के सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए इस योजना […]
विधानसभा आम निर्वाचन 2023: कलेक्टर द्वारा कानून व्यवस्था नियंत्रित करने जिले में धारा 144 (दो) के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए जिले में कानून व्यवस्था नियंत्रित करने धारा 144 (दो) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 9 अक्टूबर से […]