कवर्धा, 02 मार्च 2022। कबीरधाम जिले अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि 3 अप्रैल 2022 को सबेरे 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने के लिए आवेदक, संस्था प्रमुख एकलव्य आर्दश आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल में 10 मार्च 2022 दिन गुरूवार तक निर्धारित किया गया है। एकलव्य शाला प्रमुख द्वारा आवेदन पत्रों का परीक्षण कर सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2022 तक निर्धारित है। आवेदन पत्र एवं प्रवेश नियमावली की अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबीरधाम कार्यालय से अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
तिलई गौठान ने खोला महिलाओं की तरक्की का रास्ता
आजीविका गतिविधियों के संचालन से महिलाएं बढ़ीं सफलता की ओर रायपुर, 04 जुलाई 2023/ गौठानों ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए तरक्की के कई रास्ते खोल दिए हैं। इन रास्तों पर चलते हुए महिलाएं तेजी से आगे बढ़ कर अपना नाम रोशन करने लगी हैं। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड के तिलई गौठान से […]
कमिश्नर डॉ अलंग की सरगुजा संभाग क्षेत्र में 1857 की क्रांति पर वार्ता का प्रसारण
जांजगीर चांपा,अप्रैल,2022/ बिलासपुर संभाग के कमिश्नर, लेखक साहित्यकार और इतिहासवेत्ता डॉ संजय अलंग की छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग क्षेत्र में 1857 की क्रांति पर उनकी वार्ता का प्रसारण 20 अप्रैल को रायपुर दूरदर्शन सेशाम 6 बजे किया जाएगा। यह प्रसारण 20 अप्रैल, बुधवार को शाम 6 बजे डीडी फ्री डिश और डिश टीवी के चैनल नंबर 718 […]
गोठानों में ब्रायलर मुर्गी पालन की शुरुआत, महिलाओं के लिए बेहतर आय का बनेगा स्रोत
अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/ जिले में समूह की महिलाओं को गोठान से जोड़कर उनकी आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के आदर्श गोठानों में ब्रायलर मुर्गी पालन की शुरुआत की गई है। ब्रायलर मुर्गी पालन गोठान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा संचालित की जाएंगी। […]