रायपुर, 27 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीयों ने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके सम्मान में पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी समाज में अंधविश्वास की जड़ें दिखाई पड़ती हैं। इसे दूर करने के लिए परिष्कृत सोच उत्पन्न करना जरूरी है। लोगों के जीवन स्तर में सुधार और तरक्की के साथ विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच की ओर ले जाता है।
संबंधित खबरें
कसडोल विधानसभा के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओडान में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :-
ब्रेकिंग कसडोल विधानसभा के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओडान में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :- बड़ी घोषणाए विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण। जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा। दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा। ग्राम […]
*कृषि कार्य से संबंद्ध किसानों की तरह दुधारू पशु पालक किसानों का भी केसीसी कार्ड बनाने 23 सितंबर से लगेंगे शिविर*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, सितंबर 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन मंे राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषि कार्य से संबंद्ध किसानों की तरह दुधारू पशु पालक एवं डेयरी कार्य में लगे किसानों का भी केसीसी कार्ड बनाने 23 सितंबर से जिले में 18 स्थानों में शिविर लगेंगे। उप संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं ने बताया […]
तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 29.64 करोड़ रूपए स्वीकृत
रायपुर, 24 जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की तीन विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यां को कराने के लिए 29 करोड़ 64 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सिंचाई योजनाओं के पूरा होने से 2217 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा क्षेत्रीय किसानों को मिल सकेगी। स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की […]