गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 फरवरी 2022/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामों में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मरवाही विकासखंड के ग्राम दानीकुण्डी में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया गया। ग्रामीण जनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।
झाबर में सूचना शिविर 26 फरवरी को-
ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने 26 फरवरी शनिवार को पेंड्रा विकासखंड के ग्राम झाबर में सूचना शिविर सह छायाचित्र विकास प्रदर्शनी लगेगी। इसका आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।