जांजगीर चांपा, 24 फरवरी ,2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस बार रेडियोवार्ता लोकवाणी में ‘छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति से सरोकार‘ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी नागरिक आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 24, 25 एवं 26 फरवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
संबंधित खबरें
पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 04 जून 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत नेगुरडीह के ऑगनबाड़ी केन्द्र नेगुरडीह 01 में ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि प्राविधिक मूल्यांकन सूची का प्रकाशन कार्यालयीन सूचना पटल पर कर दिया गया है। जिस किसी […]
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लखपति दीदी श्रीमती दिव्या निषाद को किया सम्मानित
– गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में होगी शामिल क्रमांक 53 ———————
कलेक्टर ने की विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा,समय सीमा के भीतर कार्यं करने के दिए निर्देश
बलौदाबाजार,10 मई 2022/कलेक्टर डोमन सिंह ने आज समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्यं करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री का जिले में भ्रमण तय है। इस दृष्टि से शासन की […]