मुंगेली 22 फरवरी 2022// कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कल 23 फरवरी को जिले में टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमें 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के द्वितीय डोज के लिए शेष बचे लोगों को कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी कर ली गई है। साथ ही द्वितीय डोज के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति हेतु घर-घर भ्रमण कर द्वितीय डोज के टीककरण के लिए शेष बचे लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। पत्र लेखन, पोस्टर, जनजागरूकता रैली, रात्रि चैपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। स्कूली छात्र, छात्राओं के माध्यम से रैली निकालकर जनजागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। प्रभारी कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु दोनों डोज लगवाना जरूरी है। उन्हांेने द्वितीय डोज के टीकाकरण के लिए छूटे हुए लोगों को 23 फरवरी को आयोजित होने वाले टीकाकरण महाअभियान में शामिल होकर टीका लगवाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 02 अक्टूबर को रायपुर और बलरामपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर, 01 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 02 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और जिला बलरामपुर के राजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 8.30 बजे सदर बाजार आजाद चौक रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय सवेरे 9 […]
कवर्धा एक निजी स्कूल में हुए बाल दुष्कर्म की घटना की जांच में जुटी जिला स्तरीय समिति
कलेक्टर के आदेश पर जिला स्तरीय टीम में गुरुकुल स्कूल का निरीक्षण किया प्रथम दृष्टिया में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए बनाई सिस्टम में कई खामियां मिली कलेक्टर ने इस घटना की जांच के लिए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में छहः सदस्यीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समिति का गठन किया है कलेक्टर ने समिति को शासन द्वारा […]
वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा के मॉडल आंसर जारी
रायपुर, अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के द्वारा आयोजित वैज्ञानिक अधिकारी ( जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन) ( गृह (पुलिस) विभाग) परीक्षा 2022 के मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए हैं। मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियत्रंक से मिली जानकारी के अनुसार वैज्ञानिक अधिकारी […]