मुंगेली 22 फरवरी 2022// कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले में कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम धपई की 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमति बिसाहिन बाई ने कोविड-19 का द्वितीय डोज का टीका लगवाकर शेष बचे लोगों को द्वितीय डोज के लिए जागरूकता का संदेश दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुजुर्ग महिला के घर पहुॅचकर द्वितीय डोज का टीका लगाया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि ग्राम धपई की 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमति बिसाहिन बाई द्वारा लगवाई गई कोेविड-19 द्वितीय डोज टीका का संदेश घर-घर तक पहुॅचेगा। उन्होने 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के द्वितीय डोज के लिए शेष अन्य लोगों को भी स्वयं की, परिवार की और समाज की सुरक्षा के लिए 23 फरवरी को टीकाकरण महाअभियान में टीका लगवाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र चिकनीपाली का किया निरीक्षण धान खरीदी कार्य मे नियमों का पालन नही करने हेतु समिति प्रबंधक एवं तौल प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक करने के दिए निर्देश
कोरबा दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज विकासखंड करतला के धान उपार्जन केन्द्र चिकनीपाली का निरीक्षण कर धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र में […]
आपदा पीड़ित 3 परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार,17 मई 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 16 मई 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान […]
जिला स्तरीय ’जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन 15 नवम्बर को- सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में बीआईटी कॉलेज में होगा समारोह का आयोजन
दुर्ग, नवम्बर 2024/sns/ राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर 15 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे बीआईटी कॉलेज में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से […]