अम्बिकापुर 14 फरवरी 2022/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. सिसोदिया ने बताया है कि कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार पंजीकृत निजी अस्पतालों को कोविड-19 उपचार हेतु बिस्तर आरक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाश हॉस्पिटल में 21, एच.आर. हेल्थ केयर में 32, माता राजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल अम्बिकापुर में 25 एवं लक्ष्मी नारायण हेल्थ केयर अम्बिकापुर में 16 बिस्तरों को आरक्षित रखा गया है। यह व्यवस्था भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन में किया गया है। अस्पतालों में कोविड-19 के संक्रमित मरीजों का उपचार अनिवार्य रुप से किया जाएगा। इसके साथ ही डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों में भी कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का उपचार किया जाएगा। इन अस्पतालों में फायर सेफ्टी गाईडलाइन एवं बायो मेडिकल वेस्ट का उपकरण रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए कलेक्टर ने अर्जुनी एवं एलबी नगर में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए कलेक्टर ने अर्जुनी एवं एलबी नगर में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा पंडाल, माईक, ग्रीन रूम, बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था करने के दिए निर्देशराजनांदगांव, नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात के लिए आज कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने अर्जुनी एवं एलबी नगर […]
संभागायुक्त श्री कावरे ने जिलास्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
कवर्धा, मई 2022। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने बुधवार को एक दिवसीय प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रस्तावित प्रदेश व्यापी विधानसभा स्तरीय दौरे के संबंध में की […]
सरगुजा मिलेट्स कैफे बना लोगों के लिए नाश्ते का लोकप्रिय केंद्र
विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम, विकासखंड मुख्यालय, सीतापुर जिला सरगुजा में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘सरगुजा मिलेट्स कैफे’ स्टॉल का किया निरीक्षण। उन्होंने मिलेट्स से बने उत्पाद के सम्बंध में भी जानकारी ली। कैफे के समन्वयक श्री राहुल मिश्र ने बताया कि लगभग 56 प्रकार के व्यंजन मिलेट्स से तैयार […]