बीजापुर 11 फरवरी 2022- क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम शाह मंडावी ने ग्राम पंचायत नैमेड़ में 2 करोड़ 1 लाख 18 हजार की लागत से बनने वाले फिश हेचरी एवं फिश फार्म का भूमि पूजन किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना राउतिया उद्दे, वरिष्ठ नागरिक श्री लालू राठौर सहित जन प्रतिनिधि सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विधायक श्री मंडावी ने बताया हेचरी के निर्माण पूर्ण होने से जिले के मत्स्य कृषकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी मछली पालन में सुविधा मिलेगी, बीजापुर जिले के मत्स्य कृषक उन्नत बीज के लिए बहुत परेशानियों का सामना करते है। स्थानीय स्तर पर बीज उपलब्ध नहीं होने के कारण दूसरे जिले एवं दूसरे राज्यों से भी मछली बीज लाते है फिर भी गुणवत्ता में कमी रहती है। अब किसानों को गुणवत्ता युक्त मछली बीज स्थानीय स्तर से शासकीय दरों पर प्राप्त होगा जिससे उनके आमदनी के स्त्रोत बढेंगे।सहायक संचालक मत्स्य विभाग श्री बकोदिया ने बताया उपरोक्त कार्य पूर्ण कराने के बाद जून-जूलाई में फिश हेचरी में कृत्रिम विधि से नर एवं मादा प्रजनक मछलियों से कृत्रिम विधि प्रजनक कार्य करवाकर फिश फार्म में मछली बीज तैयार किया जाएगा। गुणवत्ता युक्त तैयार किये गए मछली बीज को जिले के मत्स्य कृषकों को निजी मछली बीज विक्रेताओं की अपेक्षा सस्ता एवं शासकीय दर पर गुणवत्तायुक्त मेजरकार्प, कतला, रोहु, मिरकल उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे मत्स्य कृषक के साथ-साथ अपने तालाबों में मछलीपालन कर कम लागत में अधिक आय अर्जित कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकेंगे। वर्ष 2021-22 में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मछलीपालन को कृषि का दर्जा दिया गया है। मौके पर उपस्थित मत्स्य कृषकों ने हेचरी के अभाव ने मछलीपालन से उत्पन्न कठिनाईयों को बताते हुऐ शासन-प्रशासन के इस पहल से काफी खुश नजर आए मछली पालन करने वाले नैमेड़ निवासी मत्स्य कृषक लच्छुराम ओयाम ने बताया फिश हेचरी के निर्माण होने से हमें बहुत सहूलियत होगी वर्तमान में 900 से 1000 रूपये प्रति किलो के दर से मछली बीज खरीदते है। उसमें भी गुणवत्ता नहीं होने से हमें नुकसान का सामना करना पड़ता है। अब इन कठिनाईयों से निजात मिलेगी नैमेड़ सरपंच लच्छू ओयाम ने बताया गांव के 15 एकड़ में स्थित शासकीय तालाब है। जिसमें प्रतिवर्ष मछली पालन किया जाता है। गांव वालों रियायत दर पर मछली उत्पादन कर ग्रामस्तर पर बेचा जाता है। किंतु बीज की लागत और गुणवत्ता में कमी के कारण अच्छी पैदावार नही हो पाती विधायक श्री मंडावी के प्रयास जो हेचरी का निर्माण हो रहा है। बहुत सुखद अनुभव है।इससे मत्स्य कृषकों की आमदनी के स्त्रोत बढ़ेगें और हम लोग अच्छे से मछली पालन कर सकेंगे। इसी तरह मत्स्य कृषक एवं सरपंच ग्राम पंचायत दुगोली श्री लखमूराम, मूसालूर निवासी श्री बलराम, धनोरा के कृषक कुड़ियम भीमा, पापनपाल निवासी मत्स्य कृषक रामलाल कुड़ियम, पांडु पत्ते एवं तोयनार निवासी कृषक श्री राजेन्द्र कुमार तेलम ने विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी के इस सराहनीय पहल के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा जिले के विकास के लिए कृषकों की उन्नति आवश्यक है। यह निश्चित रूप से हमारी आजिविका को बढ़ाएगी।
संबंधित खबरें
कोरबा जिले के सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को मिलेगा पुरस्कार,7 फरवरी तक करना होगा ऑनलाइन पंजीयन
कोरबा 04 फरवरी 2022/ आजादी की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कोरबा जिले के सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों का चयन जिला पंचायत के मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले ग्राम पंचायतों को 7 फरवरी तक गूगल फॉर्म https://forms.gle/4L5zA6X53iTmmDJR8dsके […]
एनडीआरएफ और नगर सेना की टीमों ने बाढ़ आपदा राहत बचाव का किया संयुक्त मॉक ड्रिलपुसौर के सिंगपुरी में 50 जवानों ने महानदी में किया सुरक्षा अभ्यास
रायगढ़, अक्टूबर 2024/sns/ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेण्डर वर्ष 2024-25 के तहत कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संंबंध में बाढ़ आपदा से निपटने हेतु आज ग्राम-सिंगपुरी तहसील पुसौर (महानदी) रायगढ़ में जिला स्तरीय संयुक्त मॉक अभ्यास किया गया। जिसमें राष्ट्रीय आपदा […]
रागी मिलेट से कृषक डोंगर सिंह और विजयशंकर हुए समृद्ध
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, रागी फसल से भर रहा खजाना रायपुर, 5 सितंबर 2023/यह वर्ष लघु धान्य मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में लघु धान्य फसलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इस क्रम में महासमुंद जिले को गत वर्ष 1500 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया था। विभाग […]