छत्तीसगढ़

एनीमिया से मुक्त हुई सोनामणी मण्डावी

बीजापुर 09 फरवरी 2022 – जिला बीजापुर नयापारा की महिला सोनामणी मण्डावी एक एनीमिक महिला के रूप में चिन्हित किया गया था  इनका उम्र 21 वर्ष है। अक्टूबर 2019 सोनामणी का हिमोग्लोबीन 7.9 ग्राम था। सोनामणी अपने आप को बहुत ही कमजोर महसूस करती थी। काम करने में मन नही लगता था। जल्दी थक जाती और हाफने लगती फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कमला पुजारी द्वारा सुपोषण अभियान के बारे में बताया गया कि सुपोषण अभियान के अंतर्गत आंगबाड़ी केन्द्रों मे रोज गरम भोजन के रूप में चॉवल, दाल, दो प्रकार की सब्जी, अचार, पापड़ दिया जाता रहा साथ में चिक्की, बिस्कुट व अण्डा भी दिया गया। जिससे सोनामणी रोज आंगनबाड़ी केन्द्र में आकर चिक्की, बिस्कुट, अण्डा व गरम भोजन का सेवन करने लगी कार्यकर्ता व पर्यवेक्षक द्वारा गृहभेंट में सुपोषण बाड़ी के बारे में भी बताया गया। जिसमे व उसके पति द्वारा घर में ही पोषणबाड़ी बनाकर साग.सब्जी लगाया जा रहा है और साग.सब्जी एवं हरी पत्तेदारी भाजी का उपयोग घर के खाने में किया जा रहा है। आज सोनामणी का हिमोग्लोबीन बढ़कर 12.1 ग्राम हो गया है। जिससे स्वयं सोनामणी मण्डावी एवं उनके परिवार के सदस्य में भी खुशी की झलक दिखी। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना के अन्तर्गत विभाग द्वारा समुचित लाभांवित होकर सोनामणी माननीय श्री मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती है। परिवार के सदस्य भी विभाग के इस योजना के बारे में और कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक का आभार व्यक्त कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *