गौरेला पेंड्रा मरवाही 07 फरवरी 2022// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य विगत 01 दिसम्बर से आज 07 फरवरी तक किया गया। जिले के पेंड्रा विकासखंड के पेंड्रा समिति में धान खरीदी के अंतिम दिन आज 07 फरवरी को धान विक्रय करने वाले किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।
किसानों द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी हेतु बेहतर व्यवस्था की गई। अवैध रूप से धान बचने वाले कोचियों और बिचाौलियों पर सतत निगाह रखी गई । जिसके फलस्वरूप अवैध रूप से धान बचने वाले कोचियों और बिचाौलियों का मकसद पूरा नहीं हुआ। धान उपार्जन केंद्र में उनके द्वारा लाये गये धान को बहुत अच्छे से तौल किया गया। तौल में उन्हे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। धान उपार्जन केन्द्र में किसानों की सुविधा के भी इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री आर के खूटे सहित अन्य अधिकारी और किसान उपस्थित थे।
कबीरधाम जिले में हुई अब तक 13410 क्विंटल धान की खरीदी, सोमवार को 41 उपार्जन केन्द्रों में होगी 15428 क्विंटल धान की खरीदी धान खरीदी की तैयारियो की महत्वपूर्ण जानकारियां धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 103समिति-90 समितिपंजीकृत किसान- एक लाख 25 हजार 391 किसानधान का रकबा – कुल रकबा 1 लाख 19 हजार 521 हेक्टरधान […]
रायपुर / जनवरी 2022/राज्य शासन के खनिज साधन विभाग के सचिव श्री कोमल सिद्धार्थ परदेशी ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर प्रदेश में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी तरह जिले की साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के […]
सारंगढ़ बिलाईगढ़ दिसंबर 2024/sns/ अवैध धान भंडारण एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में सोमवार को सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे, कर्मचारी अर्जुन सिंह ठाकुर द्वारा मंगलवार को सारंगढ़ मंडी के पंजीकृत फर्म गोगाजी ट्रेडर्स ग्राम भोजपुर के दुकान के निरीक्षण में 75 […]