मुंगेली / फरवरी 2022// भारत रत्न लता मंगेशकर जी का आज 06 फरवरी 2022 को मुंबई में निधन हो गया है। उनके निधन पर भारत सरकार द्वारा दो दिवस अर्थात् 06 फरवरी एवं 07 फरवरी 2022 को राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में जिले स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने राजकीय शोक की अवधि में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने के निर्देश दिये है।