राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर खनिज के अवैध रूप से उत्खनन एवं परिवहन करते 22 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 14 वाहन खनिज रेत, 5 वाहन खनिज ईंट मिट्टी, 3 वाहन चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए कार्रवाई की गई। खडग़ांव थाना, मोहला थाना, छुरिया थाना, जालबांधा, लालबाग थाना में 1-1 वाहन अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह 3 वाहन खैरागढ़ थाना, 5 वाहन मानपुर थाना, 3 वाहन सुरगी थाना, 2 वाहन डोंगरगांव थाना, 4 वाहन अंबागढ़ चौकी थाना में अभिरक्षा में रखा गया है। 22 वाहनोंं पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
हादसे में मोहन ने गंवाई हाथ, अब कृत्रिम हाथों से काम होगा आसान
लौट आई चेहरे पर मुस्कान, आधुनिक तकनीक से भी कृत्रिम हाथ करेगा काम रायपुर दिसंबर 2024 /sns/ एक वक्त था जब एक हाथ से काम आसान नहीं हो पाता था। तकलीफें बहुत होती थी, लेकिन समस्याओं को दूर करने का काम छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते […]
कलेक्टर ने गोपालपुर में गिरदावरी एवं धनरास में डिजिटल सर्वे कार्य का किया निरीक्षण
कोरबा, 19 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कटघोरा विकासखण्ड के गोपालपुर में किए जा रहे गिरदावरी एवं धनरास में डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कटघोरा एसडीएम श्री रोहित कुमार, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने गोपालपुर में किसानों के खेतों में […]
मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरी की नन्हीं स्मृति की जिद, करवाई हेलीकॉप्टर की सैर
बाल हठ के सामने झुके मुख्यमंत्री रायपुर, 6 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के तहत प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर पहंुचे। उन्होंने वहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की औऱ उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।स्कूल की […]