छत्तीसगढ़

गौठान, चारागाह, जलाशय, धान खरीदी केंद्र, खेल मैदान सहित विभिन्न कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

आजीविका के लिए महिला स्व सहायता समूहों को मछली पालन एवं लाख पालन के लिए किया प्रोत्साहित

निर्माणाधीन कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश

     गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 जनवरी 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज मरवाही विकासखण्ड का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यांे का निरीक्षण किया। उन्होने गौठानों में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही उन्हे आजीविका के लिए का मछली पालन एवं लाख पालन के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होनेे निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मड़ई के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होने महिला स्व सहायता समूहों से चर्चा की और उनके द्वारा उत्पादित मशरूम का अवलोकन किया। उन्होने मटियाडांड जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने धान खरीदी केंद्र मरवाही और धान खरीदी उप केंद्र बंशीताल में भी व्यवस्थाओं का जाएजा लिया।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सेमरदर्री में लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के कार्यांे का निरीक्षण किया। यहां 380 घरों मे नल जल प्रदाय का कार्य चल रहा है, इनमें से 280 घरों मे जल आपूर्ती शुरू हो गया है। कलेक्टर ने शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्हांेने सेमरदर्री चारागाह का निरीक्षण किया और महिला समूहों द्वारा किए जा रहे प्लांटेशन एवं सब्जी उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने चारागाह क्षेत्र में पलास पेड़ की अधिकता को देखते हुए लाख पालन के लिए उन्हे प्रेरित किया।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सेमरदर्री में दुग्ध व्यवसाय के लिए किसानों द्वारा बनवाए जा रहे केसीसी कार्ड की भी जानकारी ली और किसानों से चर्चा की। उन्होने सेमरदर्री खेल मैदान उन्नयन कार्य और माध्यमिक शाला मगुरदा में रनिंग वाटर एण्ड हैडवास प्लेटफॉर्म यूनिट का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. राहुल गौतम एवं सहायक परीयोजना अधिकारी श्री डी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागोेें के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *