रायपुर। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोरोना रोकथाम हेतु बालिकाओं ने व्यापक अभियान संचालित किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एनजीओ यूनिसेफ व वी द पीपल और गुरुकुल महिला महाविद्यालय और डागा गर्ल्स कॉलेज के एन.एस.एस. कैडेट्स द्वारा ‘रोको और टोको’ जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मरीन ड्राइव व उसके आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को मास्क का उपयोग करने एवं टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को वालंटियर्स द्वारा मास्क भी वितरित किया गया। इस जन-जागरूकता अभियान में कामिनी अठावले के साथ उनकी टीम शामिल रही।
संबंधित खबरें
राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न
मुंगेली, अक्टूबर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में नाम निर्देशन हेतु विभिन्न राजनैतिक दलों की महत्वपूर्ण बैठक ली। अपर कलेक्टर ने बताया कि लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा हेतु नाम निर्देशन का कार्य 21 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ होगा। नामांकन की अंतिम […]
मुख्यमंत्री श्री बघेल से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के भ्रमण के दौरान भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आज शाम रामानुजगंज सर्किट हाऊस में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए शासन द्वारा जनहित में चलाये जा रहे कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री […]
जैजैपुर में रोजगार पंजीयन, कैरियर मार्गदर्शन एवं मेगा प्लेसमेंट शिविर 8 दिसंबर को,
जांजगीर-चांपा, 07 दिसंबर, 2021/ जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जैजैपुर में रोजगार पंजीयन, कैरियर मार्गदर्शन एवं मेगा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन 8 दिसंबर को प्रातः 11.00 बजे से शासकीय आई.टी.आई. जैजैपुर में किया जा रहा है। रोजगार नया पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक किया जावेगा। नया पंजीयन के लिए […]