छत्तीसगढ़

जिले के करीब 83.22 प्रतिशत किसानों से खरीदी पूर्ण,

जांजगीर-चांपा, 21 जनवरी, 2022/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में जिले के 239 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम 4 बजे तक 1 लाख 66 हजार 362 किसानों से 7 लाख 8 हजार 347.40 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 83.22 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। जिले के 4,184 किसानों ने समर्थन मूल्य पर आज शुक्रवार 21 जनवरी दोपहर 4 बजे तक 14,442.52 टन धान बेचा है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 83.22 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख, 66 हजार 362 किसानों से 7 लाख, 8 हजार, 647.40 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,899 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 66.02 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *