रायपुर। स्वास्थ्य विभाग, रायपुर द्वारा 202 अस्थायी पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इनमें डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, डेंटिस्ट, हॉस्पिटल मैनेजर, स्टोर इंचार्ज कम फर्मासिस्ट, नर्सिंग स्टॉफ, हाउस कीपिंग सुपरवाइजर, ऑक्सीजन टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, टेलीफोन आपरेटर, सिक्यूरिटी गार्ड सहित अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 18 जनवरी 2022 से प्रतिदिन पदों की पूर्ति तक सुबह 11 से 1 बजे के बीच कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, घड़ी चौक, रायपुर में किया जाएगा। उपरोक्त अस्थायी पदों पर एपेडेमिक डिसीजेज़ एक्ट-1987 के तहत कोरोना नियंत्रण हेतु 6 माह के लिए भर्तियां की जाएंगी, साथ ही भर्ती स्टॉफों की सेवाएं कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में ली जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा व मूल शैक्षिणिक प्रमाण पत्रों व उसके छाया प्रति के साथ साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 87709-43100, 83190-30816 पर संपर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी रायपुर जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी श्री मनीष मैजरवार द्वारा दी गई हैं।
संबंधित खबरें
ग्राम उडियाकला के बजार में कोरोना जागरूकता के अंर्तगत किया गया मास्क वितरण
कवर्धा, नवम्बर 2021। नेहरू युवा केन्द्र छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा चारो ब्लॉको में मास्क वितरण कर करोना काल मे जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में लोहारा ब्लॉक के राष्ट्रीय […]
विकसित भारत संकल्प यात्रा: 1640 पात्र महिला हितग्राहियों को मिला पीएम उज्जवला योजना का लाभ
रूकमणी ने कहा समय की हो रही बचत, धुएं से मिली मुक्तिरायगढ़, दिसम्बर2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 1600 से अधिक महिला हितग्राहियों को पीएम उज्जवला योजना का लाभ मिल चुका है। जिससे आज ग्रामीण महिलाएं काफी खुश नजर आ रही है। इस कार्यक्रम के दौरान राजपुर निवासी श्रीमती रूकमणी साहू ने बताया कि […]
*वीडियो: मुख्यमंत्री और स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के बीच की बातचीत*
वीडियो: मुख्यमंत्री और स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के बीच की बातचीत