बीजापुर 15 जनवरी 2022- नोवेेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण दौरान जिले में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु किये जा रहे सैम्पल टेस्टींग के दौरान बीजापुर के 1 मरीज की जांच रिर्पोट पाजिटिव पाये जाने के कारण वार्ड क्रमांक 14 सेंट थॉमस चर्च के पास का क्षेत्र बीजापुर) के वर्णित 50 मीटर सीमा क्षेत्र को 13 जनवरी 2022 से 27 जनवरी 2022 तक कुल 14 दिवस की अवधि तक के लिए कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है। वर्णित सीमा अर्न्तगत उत्तर दिशा में 30 मीटर में चर्च स्थित है। दक्षिण दिशा जंगल, पूर्व दिशा में रिक्त भूमी एवं पश्चिम दिशा में सेंट थॉमस हॉस्टल है। कंटेटमेंट जोन में आगामी 14 दिवस तक उक्त अवधि में प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुंचकर सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति की जावेगी। कंटेटमेंट जोन अंन्तर्गत सभी प्रकार के वाहनों को आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी के अतिरिक्त अन्य किसी कारणों से कंटेंटमेंट जोन से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। उक्त क्षेत्र निगरानी हेतु पुलिस पेट्रोलिंग की जायेगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी एवं निर्देशानुसार सैम्पल इत्यादि जांच हेतु लिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। प्रभारी अधिकारियों को उक्त कंटेटमेंट जोन में एकल प्रवेश द्वार एवं निकास की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग सेनेटाईजिंग कार्यए स्थल में एक्टिव सर्विलांस, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा मास्क, पीपीई किट उपलब्ध कराने आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं कानून.पुलिस व्यवस्था कंटेटमेंट जोन को सील करने एवं गश्त करने आवश्यक पुलिस की व्यवस्था उपलब्ध कराने जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करेंगें।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में करने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
नगर पंचायत कार्यालय अंबागढ़ चौकी में आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू नगरीय क्षेत्रों के कृषि भूमिहीन मजदूर 15 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदनमोहला, अप्रैल 2023। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने योजना का विस्तार ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगर पंचायत एवं नगर […]
दूरस्थ वनांचल जनकपुर में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने क्षेत्रवासियों, विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन को दी बधाई रायपुर. 31 दिसम्बर 2021. स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर से 150 किलोमीटर दूर जनकपुर एफआरयू (First Referral Unit) में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने दूरस्थ वनांचल जनकपुर […]
सूरज बना सहारा, बिजली का बिल हुआ जीरो कृ पर्यावरण रक्षक बने शुभेंदु हीरो अब बिजली पर नहीं खर्च एक रुपया भी बचत से रचा भविष्य सुनहरा
कोरबा, 01 जुलाई 2025 /sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में ऊर्जा क्रांति का प्रतीक बन चुकी है। यह योजना न केवल सभी को राहत पहुंचा रही है बल्कि बचत का माध्यम बन गई […]