छत्तीसगढ़

’जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल योजनाओं हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी’

जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल योजनाओं हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी’
बिलासपुर 13 जनवरी 2022/जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छता मिशन द्वारा जारी किया गया है।
रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना अंतर्गत विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम दर्रीकापा में 58.52 लाख रू., देवतरा में 96.88 लाख रू., भौवाकापा में 55.20 लाख रू., सकेरी में 87.36 लाख रू., छिरहाकापा में 23.29 लाख रू., कमोदा में 24.46 लाख रू., घोरामोर में 86.83 लाख रू.की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
इसी तरह विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम पेण्डरवा (बि.) में 96.20 लाख रू., मंजुरपहरी में 93.22 लाख रू., मोहभट्ठा में 65.37 लाख रू., पोंडी (स.) में 104.38 लाख रू., लछनपुर में 72.93 लाख रू., सम्बलपुरी में 77.75 लाख रू., पेण्डरवा (उ) में 105.14 लाख रू., घोघरा में 60.50 लाख रू., पौंसरा (गौंडपारा) में 27.60 लाख रू., पौंसरा (बाजारपारा) में 27.66 लाख रू., पौंसरा (धुरीपारा) में 24.39 लाख रू., पौंसरा (बनियाडीह) में 49.40 लाख रू., पौंसरा (आवासपारा) में 48.30 लाख रू., पौंसरा (केरापारा) में 49.98 लाख रू., भरारी (नयापारा) में 47.10 लाख रू., के योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
इसी तरह विकासखण्ड कोटा के ग्राम धूमा (साल्हेडबरी) मेें 37.60 लाख रू., धूमा (जोकापारा) में 19.91 लाख रू., धूमा (महामाईपारा) में 39.24 लाख रू., धूमा (छिरहापारा) में 19.19 लाख रू., डिंडोल में 89.33 लाख रू., मनपहरी में 158.40 लाख रू., करगीखुर्द में 37.84 लाख रू., झिंगटपुर (मांझीपारा) में 39.94 लाख रू., मंझगांव (नवाडीह) में 23.12 लाख रू., मंझगांव (स्कूलपारा) में 27.74 लाख रू., मंझगांव (डिपरापारा) में 28.59 लाख रू. के योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
कलेक्टर द्वारा इन सभी योजनाओं को समय-सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *