धमतरी / जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री पीएस एल्मा ने अलग-अलग घटनाओं में मृत्यु हो जाने पर मृतकों के निकटतम परिजनों का 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि आरबीसी 6-4 के तहत स्वीकृति प्रदान की है। भखारा तहसील के ग्राह थूहा निवासी लक्ष्मी बाई की मृत्यु पानी में डूबने से हो गई। उनके पति श्री देवनारायण साहू को चार लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह मृतक श्री बिरझूराम साहू की पत्नी श्रीमती मुरहीबाई ग्राम परसट्ठी मगरलोड को, श्री दशरथ राम की मृत्यु पानी में डूबने से हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुंदरिया बाई को तथा नगरी तहसील के ग्राम कोरमुड़ के श्री शिवकुमार की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती अनुसूइया मरकाम को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर ने स्वीकृत की है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी ने सड़क दुर्घटना में श्री पन्नालाल की मृत्यु हो जाने पर ग्राम ग्राम सिरसिदा नगरी निवासी मृतक की पत्नी श्रीमती रेखाबाई साहू और ग्राम सलोनी नगरी के श्री दीनूराम नेताम की सड़क हादसे में मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी एवं आवेदिका श्रीमती प्रेमलता नेताम को, दोनों प्रकरणों में 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि सामाजिक सुरक्षा और कल्याण मद से स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
धान उठाव में पूरे प्रदेश में बिलासपुर जिला रहा अव्वल
बिलासपुर, 15 फरवरी 2023/खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन का कार्य 31 जनवरी 2023 को पूर्ण होने के बाद जीरो प्रतिशत शार्टेज के साथ पूरे जिले का धान उठाकर बिलासपुर जिले ने प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले में इस वर्ष 138 उपार्जन केन्द्रों में कुल 51,3000.16 मैट्रिक टन धान की खरीदी […]
मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाने बड़ी पहल
पॉलिटेक्निक कॉलेजों तथा आईटीआई में थ्री-डी प्रिन्टिग और रोबोटिक्स जैसे नये ट्रेडों की होगी शुरूआत रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में उत्पादों को तैयार करने होगा अत्याधुनिक तकनीकी का उपयोग मुख्यमंत्री की टाटा टेक्नोलॉजिस के अधिकारियों के साथ बैठक में विचार-विमर्श रायपुर, 26 जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेजों तथा आईटीआई में थ्री-डी प्रिन्टिग और रोबोटिक्स जैसे […]
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी
अंबिकापुर 24 जनवरी 2024/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय पी.जी. कॉलेज मैदान में किया जाना है। समारोह में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिसमें अनुविभागी अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा और तहसीलदार एवं कार्यपालिक अण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री उमेश सिंह […]