छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने आँचल वर्मा के निधन पर गहरा दुख जताया

बलौदाबाजार, दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने बलौदाबाजार निवासी मेडिकल छात्रा सुश्री आँचल वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सुश्री आँचल यहां जिला कार्यालय में पदस्थ कलेक्टर के स्टेनो श्री आर.के.वर्मा की सुपुत्री थी। बंगलोर स्थित एक मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर की होनहार छात्रा थीं। सड़क हादसे में कल बंगलोर में उनका आकस्मिक निधन हो गया। स्थानीय बलौदाबाजार मुक्तिधाम में आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी- कर्मचारी एवं नागरिक गण अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कलेक्टर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना एवं सहानुभूति भी प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *