आवेदन पत्र 31 जनवरी 2022 तक आमंत्रित
मुंगेली/ दिसम्बर 2021// जिला एवं सत्र न्यायालय में चयन समिति के अध्यक्ष ने आज यहां बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली के स्थापना में वाहन चालक एवं भृत्य के रिक्त पदो की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती की जाएगी। इस हेतु भारतीय नागरिकों से 31 जनवरी 2022 शाम 05 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय के वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/mungeli का अवलोकन किया जा सकता है।