उत्तर बस्तर कांकेर / दिसम्बर 2021-ग्रामीण क्षेत्रों के भूमिहीन कृषि मजदूर को वार्षिक आधार पर आर्थिक अनुदान उपलब्ध कराकर इन परिवारों के आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत् कांकेर जिला प्रशासन द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसमें 07 हजार 381 परिवारों के आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। योजना में किये गये प्रावधान के तहत् इन परिवारों के मुखिया को हर साल 06 हजार रूपये अनुदान सहायता राशि प्रदान की जायेगी। अंतागढ़ तहसील में 521 भूमिहीन परिवार, कांकेर तहसील में 1268, चारामा तहसील में 1391, दुर्गूकोंदल तहसील में 483, नरहरपुर तहसील में 1091, पखांजूर तहसील में 1471 और भानुप्रतापपुर तहसील में 1156 भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को लाभान्वित किया जायेगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के महाकुंभ में समाज के लोगों को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागिता की अपील की रायपुर 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में देवांगन समाज के महाकुंभ […]
जिले में होगा बस्तर ओलम्पिक 2024 का आयोजन
सुकमा, 18 सितंबर 2024/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष रूप से बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला प्रशासन सुकमा के मार्गदर्शन में जिला सुकमा में भी व्यापक रूप से बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जाएगा। ओलंपिक आयोजन के संबंध में जानकारी […]
देश और दुनिया को आज भगवान महावीर के विचारों और सिद्धांतों सबसे ज्यादा जरूरत: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री शामिल हुए विशुद्ध वर्षायोग कार्यक्रम में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज से प्रदेश की सुख, समृद्धिऔर खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा विरचित और ताम्रपत्र पर छपे ‘सत्यार्थ बोध‘ ग्रंथ का विमोचन रायपुर, 12 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आज देश और दुनिया […]